यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 29 दिसंबर 2019

#नव वर्ष की सुप्रभात (35)

हैं मंगलकामनाऐं आपको,
नव वर्ष की सुप्रभात हो। 
स्वतंत्रता समानता का,
जन गण में नव संवाद हो।

कोई बंचित न रहे न्याय से,
सबको ही सम्मान मिले।
समतामय बन्धुत्व लेकर,
 मानवता अभियान चले।

मिटाकर सब संकीर्णताऐं,
नव वर्ष की सुप्रभात हो।
तोड़कर बन्धन कलुषित,
ढहर एकआदमीआजाद हो।
       
सत्कर्म पथ पर अग्रसर सब,
 हर व्यक्ति समृद्धिशाली हो।
  हो राष्ट्र उन्नतिके शिखर पर,
हर तरफ देश में खुशहाली हो।
     
हैं मंगलकामनाऐं आपको।
नव वर्ष की सुप्रभात हो ।

कोई टिप्पणी नहीं:

कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...