यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 मार्च 2021

शहीद दिवस **



इतिहास हमारा गौरवशाली , 
  देता हमको नित्य सुयश।
    शत् शत् नमन शहीदों को हो, 
     अमर रहे शहीद दिवस।
सुखदेव राजगुरु भगतसिंह,  
  हो गये शहीदों के सरताज ।
    फांसी के फंदों को चूम कर-
      चढ़ गये हंसते सूली आज।
इन वीर सपूतों ने गोरों का,
  कर दिया  घमंड सब चूर चूर।
    मिलकर अपनी ताकत के बल,
      किया देश छोड़ने को मजबूर।
ये आजादी के अमर परवाने,
   रच गये इतिहास गौरवशाली।
    उनके त्याग बलिदान से मिली,
       हमें आजादी की खुशहाली। 
अक्षुण्ण बनाये रखने को अब, 
   जन गण संकल्प जगाना होगा।
      शहीदों के सपनों के भारत में,
         समतामूलक समाज बनाना होगा।

शनिवार, 20 मार्च 2021

दर्दे एहशास ***स




तुम्हें देखा एक जमाना याद आया।
भूला हुआ वह खजाना यादआया।
तलाशने लगा मैं उन लम्हों को जब,  
उनमें तुम्हारा मुस्कुराना याद आया।

यूं दुख तो बिछुड़ने का बहुत होता है।
ये मन भी कभी हंसता कभी रोता है।
बहुत से लोग मिलते हैं सफर में यूँ ही,
दर्दे एहशास कुछों का खास होता है। 


मंगलवार, 16 मार्च 2021

फूल देई छम्मा देई ***(3)


फूल देई छम्मा देई,य भुकि चाटि अम्मा लेई ।
फूल फूल त्यर भनार,भरी रौ सबोंक भकार। 
दैंण रहौ सबौंक द्वार,फूल देईक छा त्योहार।
हाथम गुड़कि डई धरी,यूं फूलों टुपरि पकड़ी।
दूध भात खूब खया तुम मुलमुल हंसनें रैया।
सारिपन दौड़ लगाइ फूल पिहूली टिपि ल्याइ।

कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...