यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 मार्च 2021

शहीद दिवस **



इतिहास हमारा गौरवशाली , 
  देता हमको नित्य सुयश।
    शत् शत् नमन शहीदों को हो, 
     अमर रहे शहीद दिवस।
सुखदेव राजगुरु भगतसिंह,  
  हो गये शहीदों के सरताज ।
    फांसी के फंदों को चूम कर-
      चढ़ गये हंसते सूली आज।
इन वीर सपूतों ने गोरों का,
  कर दिया  घमंड सब चूर चूर।
    मिलकर अपनी ताकत के बल,
      किया देश छोड़ने को मजबूर।
ये आजादी के अमर परवाने,
   रच गये इतिहास गौरवशाली।
    उनके त्याग बलिदान से मिली,
       हमें आजादी की खुशहाली। 
अक्षुण्ण बनाये रखने को अब, 
   जन गण संकल्प जगाना होगा।
      शहीदों के सपनों के भारत में,
         समतामूलक समाज बनाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...