यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 अगस्त 2023

खुशियां

सार्थक  सोच  है जिनकी,
उन्हींको वो खुशी मिलती।
जमीं   हो  धूल   सीसे  में,
कभी सूरत नहीं  दिखती।

कोई   खोजे  शिलाओं  में,
ये  कोई   भावनाओं   में।
तलाशी  हैं   मैंने   खुशियाँ, 
सभी    संभावनाओं    में।

खुशी  से  आंकते  हैं  हम,
अपना  मूल्य जीवन  का।
खुशियां  बांट ली जिनको, 
खुशी में प्यार  है  उनका।

ये जीवन  प्रेम की  सरिता,
इसे   अविरल   बहने  दो।
किसी की  राह मत  रोको,
खुशी  के फूल  खिलने दो।

खुशी दिखती जहां हमको,
वहीं   तो  प्रेम  है  समझो।
प्रेम  के  बिना      जीवन,
पूरा   वीरान  ही  समझो।

दिया  है  स्नेह जो  हमने-
उसी  से  तो  हुआ  स्नेही,
उसी के पास खुशियों का,
बड़ा भंडार  तुम   समझो।
 

चांद से रिश्ता पुराना(चन्द्रयान-3)

चंदा  से  है  रिश्ता हमारा पुराना।
बच्चों का है वो प्यारा चंदा मामा। 
कल्पना कवि की सुन्दर  सलोना,
चांदनी रात का अनुपम खिलौना

महान हैं सारे वैज्ञानिक हैं हमारे । 
जिन्होंने ये कदम चांद पर उतारे। 
फहराया तिरंगा उन्होंने चांद पर।
नाजहै हमको चन्द्रयान काज पर। 

शिल्पकारों का वर्चस्व  बना रहे,
खोज विज्ञान की सदा होती रहे।
आगाज है ये नवयुग निर्माण की,
वैज्ञानिक सोच जन कल्याण की।

स्नेहिल सुप्रभात  संदेश चांद का।
देख लिया हमने भी देश चांद का।
तिरंगा फहराया आभार है उनका।
वैज्ञानिकों ने दिया रास्ता चांद का।

इसरो इतिहास आज के दिन का।
कमाल है न्यारा चन्द्रयान तीन का।
देश का गौरव पहुंचायाआसमां पर।
सबको है गौरव ये भारत महान पर।







रविवार, 27 अगस्त 2023

गरजते हैं बरसते नहीं

छाये हैं घने बादल आसमां में, जरा देखो।
बरसने की तैयारी में हैं घटाऐं, जरा देखो। 

गरजने वाले बरसते नहीं हैं,ये कहावत है,
आसमां से हवा हो गए बादल, जरा देखो।

पांच सालों में  लहलहाती फसल वोटों की,
कौन काटेगा इस बार ये फसल, जरा देखो।

गरज रहे हैं बादलों की तरह यहां नेतागण, 
अब की बार कौन हाथ मारेगा  जरा देखो।

सड़कों पर खेतीहर मजदूर किसान बैठे हैं,
महंगाई से त्रस्त हैं बेरोजगार , जरा देखो।

कई दलबदलू मौकापरस्त नेता  हैं ताक में,
किधर लपकेंगे नेता जी इसबार जरा देखो।

प्रजातंत्र के नाम पे जनता गुमराह होती है,
प्रजा को कौन प्रसाद चटाता है जरा देखो।



कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...