संसद को रास्ता यहीं से जाता है।
शायद तुमको याद नहीं।
तुम पिछली बार भी आए थे,
तुमने भी अपने पोस्टर बैनर लगाए थे।
शायद तुमको याद नहीं।
तुम कहते हो भारत अखंड हो ।
भ्रष्टाचारियों के लिए दंड हो।
फिर क्यों भारत खंड खंड हो रहा है ।
संसद निर्द्वन्द सो रहा है ।
निस्तब्धता क्यों है इन वस्तियों में।
क्यों आदमी बेजान हो रहा है ।
शब्दमकड़जाल मत बुनो।
वंचितों के स्वर सुनो।
यहीं अयोध्या है यहीं राम भी।
यहीं गीता यहीं संविधान भी ।
आओ मेरी बस्ती मेरे गांव में ।
उस विशाल पीपल की छांव में।
तुम्हारा तन मन शुद्ध होगा ।
हमारा भारत प्रबुद्ध होगा ।
शांति अमन मानवता होगी ।
प्रेम बन्धुत्व समानता होगी ।
न कभी किसी में द्वन्द्व होगा।
भारत तभी अखण्ड होगा ।
आओ मेरी बस्ती मेरे गांव में।
उस विशाल पीपल की छांव में।
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 7 जुलाई 2018
आओ मेरी बस्ती में (56)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
क्रिसमस दिवस
बच्चो आज सुनो कहानी तुम संत निकोलस की। सदा चला जो राहों पर अपने पैगंबर जीजस की। राजा के घर जन्मा उसे सदा गरीबों से प्यार रहा। निर्धन की सेवा...
-
समाज में बहुत सारे ऐसे पुरुष एवं महिलाऐं होती हैं जिनकी समाज सेवा को लोग निरन्तर याद करते हैं।अपने आस-पास यदि हम झांकें तो हमें ऐसे ...
-
उत्तराखंड में शिल्पकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं स्वoरायबहादुर मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा।वे सम्पूर्ण उत्तराखंड में ही नहीं,अपितु जहाॅ भी प्...
-
हे ई वी रामास्वामी पेरियार , तुम पाखंड को करते तार तार। मानवता के तुम जीवंत प्राण, करते अंधविश्वासों पर तुम प्रहार। ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें