यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 9 अगस्त 2021

भारत मेरा देश है

दिल की हर धड़कन कहती है, भारत मेरा देश है। 
सत्य अहिंसाऔर शान्ति का, रहा यहां परिवेश है।
दिल की हर धड़कन ------------- 
श्रमशील संस्कृति हमारी, आदर्श कर्म ही पूजा है।
प्रकृति की अनुपम विरासत, नहीं विश्व में दूजा है। 
बदनियती से लूटा हमको ,मन में भर दिया द्वेष है।
दिल की हर धड़कन कहती है, भारत मेरा देश है।
दिल की हर धड़कन -----------
देश प्रेम की आग दिलों में,नित्य निरन्तर रहती है।
धर्म जाति की राजनीति ही, मन मेंअन्तर करती है।
छुआछूत का रोग आज तक ,यहां युगों का शेष है। 
दिल की हर धड़कन कहती है, भारत मेरा देश है।
दिल की हर धड़कन ----------------     
अशिक्षा के  कारण ही तो, यहाँ  कुप्रथा फैली  है।
आजादी के बाद अभी तक, हरेकआंचल  मैली है। 
दो हरी व्यवस्था पनप रही  है,  गैर बराबरी शेष है।
दिल की हर धड़कन कहती है, भारत मेरा देश है।
दिल की हर धड़कन ----------------
     """@स्नेही """

कोई टिप्पणी नहीं:

क्रिसमस दिवस

बच्चो आज सुनो कहानी तुम संत निकोलस की। सदा चला जो राहों पर अपने पैगंबर जीजस की। राजा के घर जन्मा उसे सदा गरीबों से प्यार रहा। निर्धन की सेवा...