यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 27 अगस्त 2020

शिल्पकार जाग

शिल्पकार जाग जाये,अंधकार भाग जाये,
नेक  बदलाव  आये, जब  ये  समाज  में। 
खुशियों के झूले होंगे,मन तब  फूले होंगे,
और संगठित  होंगे , एक  ही आवाज में। 

देख  कर भेद भाव,जीवन की डूबी नाव, 
शिल्पकार नाम पर,नहीं स्वाभिमान था।
भीम का संदेश पढ़ा, तब कुछ ज्ञान गड़ा।
समझ  में आया तब ,ज्ञान संविधान का।

चुप  चाप  रह  कर ,खुद  हार  मान  कर,
कौन है जो जीत पाया,जीवन के जंग को।
सोच  को बदल  कर, धम्म  पथ  चल कर, 
संगठित  रह  कर,  जीत  लेंगे  जंग  को ।









मंगलवार, 14 जुलाई 2020

बेबस आदमी***(पी )


"""""बेवस आदमी """""
कोरोना वाइरस को,देख कर डराहुआ ,
बड़ी मुश्किल में है, आज कलआदमी।
गांव घर शहर में , कोरोना के  कहर में,
बहुत मजबूर हो गया है,मजदूर आदमी ।

कल था जोकुछ पास,सबकुछ खोगया है,
भूखा पेट सो रहा है, काम दारआदमी।
भगवान नाम पर, पाखंड का काम कर,
ठगा जा रहा है आज, ईमानदार आदमी।

दुख सुख जीवन में ,आते धूप छांव जैसे,
काट रहा दिन यहाॅ , बेबसी में आदमी ।
कोरोना को रोना ही है, खाली पेट घर में,
थाली बजा रहा आज,हर भूखा आदमी ।

जीना है तो जंग उसे,लड़ना ही होगाअब।
चुपचाप बैठा है जो,कायर है वो आदमी।
दीप खुद बन कर,जलना है खुद उसे,
कल को महान होगा, वही एक आदमी ।

कालचक्र घूमरहा,कोरोना के नाम पर, 
सामाजिक दूरी अब, रख रहा आदमी।
छुआछूत भेदभाव, कलंक था माथे पर,
मूंह छुपाकर आज,भाग रहा आदमी ।

शनिवार, 20 जून 2020

मैं चला गांव अपने .....स




कोरोना से भयभीत और चिंतित हर पहर,
यहां दिख रहा है दौर नाजुक एक मंजर।
बेजान सा हो गया है अब तुम्हारा ये शहर,
मैं चला गांव अपने,तुम्हें मुबारक ये शहर।

मुट्ठी भर सपने लिए गांव से आया शहर।
लौकडाउन में कहीं सब गये हैं वो विखर।
हर तरफ सूनापन है वक्त की टेढ़ी नज़र।
मैं चला गांवअपने ,तुम्हें मुबारक येशहर।
 
सोच छोटी थी मेरी,छोड़आया था मैं घर।
बूढ़ी मेरी मां जहां याद करती हर पहर।
हो गया हूँ खुद अकेला कैसा है ये सफर।
मैं चला गांव अपने,तुम्हें मुबारक ये शहर।



शुक्रवार, 12 जून 2020

दोहावली***स

जैभीमअभिवादन से,जलते हैं जो लोग।
अक्षर उनसे ही बढ़े, छुआछूत का  रोग।
जो कहता पोथी पढ़ो, बनो हमारे  भक्त।
समझो ऐसे जौंक को,जो पी जाते रक्त ।

पोथी में भगवान के, चमत्कार के मंत्र। 
चाटे दीमक की तरह, वो प्रजा के तंत्र।
बामन की पोथी पढ़े,होये भक्त गुलाम।
करे प्रभु के नाम पर,वे ठगने का काम। 

मूलनिवासी जो पढ़े,बाबा का संविधान।
समतामूल समाज की,करते वे निरमान। 
पत्थर को भगवान का,मूरत समझे कोय।
समझो पत्थर की तरह,वो भी निष्ठुर होय।

चेले हैं जो भीम के,  नहीं मानते  हार।
धम्म चक्र प्रवर्तन को, रहते हैं  तैयार ।
वंचित के घर जाइए,सुनिए उनके हाल।
कोरोना लेकर गया,सारा उनका माल।

कोरोना के रोग से,घबराऐ नहिं कोय।
दो गज दूरी राखिये,साबुन से कर धोय।
मन में रखते मैल को,तन को करते शुद्ध।
वे मन अब कैसे बने,इस जीवन में बुद्ध ।

बुद्ध शरण में जो गये,पाये ज्ञान अपार। 
मानवता की रक्षा में, रहते  हैं  तैयार ।

बुधवार, 3 जून 2020

यूं शिल्पकार.......(4)..

पहाड़क पहरू बड़ सिदछैं यूँ शिल्पकार ।

अपण ढ़ुगोंकि थात पारि औंगाव किटनी ।
बड़ कृषाण गात लगै औरौं पीड़ उकेरिनी। 
गोरु बकर भैंसौंक टहल कै दूध दै बहार। 
पहाड़क पहरू बड़ सिदछैं यूँ शिल्पकार ।

जबअसोज कातीक कामक चुट पड़नी।
कहण महण टिपि गुठ्यारम भट्ट चुटनी।
मडू झुंगर  मानि लोगौंक भरनी  भकार,
पहाड़क पहरू बड़ सिदछैं यूँ शिल्पकार।

हौव दन्याव दातुल कुटव सब इनुल बनाइ।
हमर थान घर कुड़िबाड़ि छान इनुल लगाइ।
लोगोंकैं भितेर बैठै आफू रहय देहे  भ्यार।
पहाड़क पहरू बड़ सिदछैं यूँ शिल्पकार।

हमैरि पहाड़क संस्कृति सब छा इनरै लिबै।
हम ज्यौन जागत छोंआज तक इनरै लिबै।
हैं रंगत जब हनी खेल कौतीक बार त्योहर।
पहाड़क पहरू छैं बड़ सिदछैं यूँ शिल्पकार ।

जग न जमीन यूँ भूमि हीन पर भूमी पुजनी,
हर बार चुनाव में यूँ नेता इनुकैंणी खोजनी।
इनर बोटों पारि उनरि बनि  जैं एक सरकार, 
पहाड़क पहरू छैं बड़ सिद यूँ  शिल्पकार ।

आज ठुल छ्वट नेता इनर हिसाब लगानी।
वोट मांग हैंणि आनी इनर खुट पड़ जानी।
चुनाव जित बै सबोंक बदलि जां व्यवहार।
पहाड़क पहरू बड़ सिद छैं यूँ शिल्पकार।

सिद साद हमर यूॅ  शिल्पी सब भूलि जानी।
हिटन हिटनैं धारम बैआफी मूण घुरी जानी।
आमक चुसी हड़्यल जस खेती छैं यूँ भ्यार।
पहाड़क पहरू बड़ सिद छै यूँ  शिल्पकार ।
"""""""""""""""@स्नेही"""""""""""""""









रविवार, 19 अप्रैल 2020

# उल्लू का.....

उल्लू! यह कहकर उसने -
मुझको सम्बोधित किया।
उसके इस मृदुभाषी सम्बोधन से ,
मेरा थोड़ा रक्तचाप बढ़ गया।
कुछ देर बाद स्वतःही उतर गया।
लेकिन यह एक सवाल !
मेरा अन्तर्द्वन्द बन गया।
जो बार बार मुझे  चुनौती देता,
और मैं उत्तर खोजने लगता।
मैं शिल्पकार हूँ।
उजालों से क्यों डरता हूँ  ?
पेट भरने को कमाता हूँ।
शिल्पकार बताने में क्यों घबराता हूँ ?
संघर्ष करने से क्यों कतराता हूँ ?
 इत्यादि................ 
उलूक की तरह मुझे भी,
लक्ष्मी का वाहन समझा जाता है ।
चुनावी बैनरों में सजाया जाता है ।
दो चार नारीयल भेंट कर ,
मेरा गुणगान गाया जाता है।
मैं उल्लू ही बना रहता हूँ।
पर अब मैं उल्लू नहीं बनूँगा।
शिक्षित बनूँगा। संगठित रहूँगा।
उजाले से लड़ूँगा।मैं संघर्ष करूंगा।






बुधवार, 15 अप्रैल 2020

#अ से अम्बेडकर होता है** स


अ से अम्बेेेडकर होता है 

जागता है जीवन में कभी नही सोता है। 
महान विधिवेत्ता वो संविधान लिखता है।
वंचितों के न्याय की सदा पहल करता है।
इसी लिए तो 'अ 'से अम्बेेेडकर होता है।
रोशनी में हो कर भीअन्धेरों में रहता है।
आस्तिक हो बात नास्तिक की करता है।
हिन्दू जन्म लेता मगर हिन्दू नहीं मरता है ।
इसी लिए तो 'अ'से अम्बेेेडकर होता है ।
वंचितों का मसीहा हक की बात करता है।
शोषण के खिलाफ वह लड़ाई लड़ता है ।
नारी सशक्त को हिन्दू कोड विल लाता है ।
इसी लिए तो'अ'से अम्बेेेडकर होता है ।
शिक्षित नहीं है वो जो परम्परा ढोता है ।
शिक्षा का अर्थ वो संघर्ष को बताता है।
तीन मंत्र देकर हमें चलना सिखाता है ।
इसी लिए तो 'अ'से अम्बेेेडकर होता है ।
नये भारत सृजन का शिल्पकार होता है ।
अन्याय का सदा जो प्रतिकार करता है।
समानता के लिए वो बुद्धपथ खोजता है।
इसी लिए तो 'अ'से अम्बेेेडकर होता है ।
भारत का मूल है वह भारत में रहता है ।
मनुवाद का विरोधी मनुस्मृति जलाता है।
शोषित व वंचितों का वही मुक्ति दाता है।
इसी लिए तो 'अ'से अम्बेेेडकर होता है।

राखी का त्योहार

राखी का त्योहार आ गया,हो बहना काअभिनंदन। प्रेम प्रतीक भाई बहन का,हमने माना है रक्षा बंधन। सदियों से सुनती आई है बेचारी केवल अबला  है। शोषित ...