यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

#शिक्षित बनो***स





दीप जलकर अन्धेरों को रोशनी देता है। 
समय के सितम सारे,स्वयं समेट लेता है। 
तमसोमाज्योतिर्गमय है सत्य जीवन का।
स्वयं दीपक बनो यह संदेश भीम देता है। 

शिक्षा केअवलम्बन से,सत्पथ मिलता है।
अन्धेरों से लड़ने का,हमें संबल मिलता है।
शिक्षित हो वंचित जन,है भीम का सपना।
शिक्षा हक होभीम संविधान में लिखता है।

संघर्ष की जो ताकत दे,वह सच्ची शिक्षा है।
मानवता जगाए मन में वह सच्ची शिक्षा है।
सब कुछ  समर्पित किया राष्ट्र को जिसने,
जो कर्तव्यनिष्ठा बनाता वह सच्ची शिक्षा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

राखी का त्योहार

राखी का त्योहार आ गया,हो बहना काअभिनंदन। प्रेम प्रतीक भाई बहन का,हमने माना है रक्षा बंधन। सदियों से सुनती आई है बेचारी केवल अबला  है। शोषित ...