यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

उजाला दिखा जाता!

सुबह आता चमकता चला जाता।
सूरज  नित्य उजाला दिखा जाता।
अटल है क्रम उसकेआने-जाने का,
उसको कभी कोई नहीं मिटा पाता।

उसे देखकर सब मुस्कुराया करते।
गणित  जीवन का  लगाया  करते।
दिन रात महीने वर्षों इतिहास  के,
पन्नों में उजालों को सजाया करते।

समय के साथ हमने बह जाना है।
अपनी बात को यहां कह जाना है।
घटाओं से  घिरा सूरज भले ही हो,
नदी  को तो पिघल कर  आना है।

अवरोध न बनना किसी के राहों में।
पोंधों को पनपने दो कुछ छावों में।
गुलिस्तां खिल उठेगा इक दिन सारा, 
महकता चमन होगा हमारी बाहों में।
"""@स्नेही""



कोई टिप्पणी नहीं:

कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...