यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

# स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता महापर्व है,इसेआइए मिलकर मनायें।
अमर शहीदों को नमन कर, हम तिरंगा फहरायें।
           प्यारा है हमको ये तिरंगा,अपने प्राणों से भी ज्यादा।
           कभीआंच भी आने न देंगे, ये किया था हमने  वादा।
शान भारत मां की है,सौहार्द कादीपक जलायें।
स्वतंत्रता महापर्व है, इसेआइए मिलकर मनायें।
                    अमर शहीदों को नमन कर हम तिरंगा फह रायें।
                     स्वतंत्रता महापर्व है इसे आइए मिलकर मनाऐं।
 इतिहास के पन्ने पलट कर, नाप लो गहराइयां।
  कैसे थे वे लाल जिन्होंने , दी स्वयं कुर्बानियां।
                   उन शहीदों की धरा को,हम तिरंगों से सजायें।
                  स्वतंत्रता महापर्व है, इसेआइए मिलकर मनायें।
                        
वो गांधी नेहरू चन्द्रशेखर,वीरभगत सुभाषचंद्र बोस।
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई,सब में आजादी का जोश।
                  जंगे आजादी फतह की, गीत उनके गुनगुनाऐं ।
                   स्वतंत्रता महापर्व है,इसेआइए मिलकर मनायें।

                           अमर शहीदों को नमन कर, हम तिरंगा फह रायें।

बुद्ध की धरती है भारत,यहाॅ अमन और शांति हो।
समतामय बन्धुत्व लेकरअबधम्म की नव क्रांति हो।

                 प्रबुद्ध भारत विश्व गुरु हो श्रेष्ठता अपनी दिखायें।
                 स्वतंत्रता महापर्व है, इसे आइए मिलकर मनायें।

                            अमर शहीदों को नमन कर हम तिरंगा फह रायें।

कोई टिप्पणी नहीं:

कांटों से डरो नहीं

फूलों का गर शौक हैतो  काटों से डर कैसा। इरादा मजबूत हैतो  ख्याल ये मुकद्दर कैसा। कभी धूप कभी छांव रहा करती जिन्दगी में, साथ न हो हमसफ़र का त...