यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

#भावपूर्ण श्रद्धांजलि

तुम अटल विश्वास अटल,
तुम्हारा ज्ञान अटल था।
काल चक्र के साथ तुम्हारा-
हर अभियान सफल था।
तुम बढ़ते गये निरन्तर,
तुमने कभी हार नहीं मानी ।
तुम मानवता से परिपूर्ण,
तुम थे निर्भीक स्वाभिमानी ।
तुम जन प्रिय जन नायक,
नव युग प्रेरणा दायक थे।
जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर,
राष्ट्र धर्म सहायक थे।
तुम कवि लेखक रचना धर्मी,
प्रखर वक्ता युग दृष्टा थे।
नव भारत निर्माण के तुम,
सशक्त निर्भय अभिकर्ता थे।
हो गये आज तुम मौन,
काल चक्र भी रुक गया है ।
हे अटल श्रद्धांजलि अर्पण में,
ये राष्ट्र ध्वज भी झुक गया है ।
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि!
भाव पूर्ण श्रद्धांजलि! 

शनिवार, 4 मई 2019

ठहर जा वक्त (45)

ठहर जा वक़्त जरा कुछ दर्द और बाकी है।
   हवाओं में भीअभी  कुछ सर्दऔर बाकी है।
    भाई जाना तो है दुनिया से सभी को एक दिन, 
      पर वक्त के साथ कहीं मेरा एक ठौर बाकी है।

वक्त के थपेड़ों ने मुझे चलना सिखाया है।
  गिर गिर कर सम्भलने का हुनर बताया है।
    नहीं हैं कमजोर,बड़े मजबूत हैं इरादे मेरे ,
      सपनों का मैंने एक सुन्दर घर सजाया है।

आशाओं के समन्दर में उठ रही हैं लहरें।
  हमसे कहती हैं खड़े होने की कोशिश करें।
    कहां किसने कभी थामा है वक्त कोअबतक,
      हम तो वक्त बदलेंगे तो फिर क्यों शोषित रहें।

आज तोआसमां में काली घटा घिरआई है।
  धरती पर वक्त की ये मुसीबतें फिर आई हैं।
    पता नहीं कब कहां पर फट जाय ये बादल,
      अनहोनी की आशंका से आँख भर आई है।

फर्ज उतना है कि सहिष्णुता जीवित रहे।
  जनतंत्र व्यवस्था में मानवता संचित रहे।
    देश का हर नागरिक कर्तव्यनिष्ठ बनकर,
     अपने मौलिक अधिकारों से वंचित न रहे।
            स्वरचित कविता "  वक्त """"स्नेही """"
              रामनगर नैनीताल  (उत्तराखंड )



बुधवार, 3 अप्रैल 2019

जंग ए चुनाव


जंगे ए चुनाव में हर तरफ होती वोट की चर्चा।
जलसों नुक्कड़ नाटकों पर नेता करते हैं खर्चा।
जीत किसकी होगी यह तो कोई नहीं जानता,
हर कोई हाथ पर थमा देताअपने नाम का पर्चा।

हुनरमंद हो गये होते यदि मेरे शहर के मतदाता,
तो चाय -पानी के झांसे में वह कभी नहीं आता ।
वह सुनता सबकी पर बात अपने मन की करता,
अगर समझदार हो गया होता शहर का मतदाता।

जंग ए चुनाव का मौसम जब भी इधर आता।
उधर शहर में रंजिशों का हर द्वार  खुल जाता।
बहुत मासूम और भोले,होते हैं गांव मतदाता,
नेताओं के चक्रव्यूह में वह फंस कर रह जाता।

जंग ए चुनाव में सबका सजग रहना बेहतर है।
सबकोअपने वोट की कीमत समझना श्रेष्ठतर है।
मतदान हो योग्यता से नेतृत्व सही हाथों में जाए,
कभी नहीं हो सकता कि ये लोकतंत्र खतरे में है।

शुक्रवार, 29 मार्च 2019

#चुनावी गपशप

"लोकसभा आम चुनाव 2019की घोषणा, नामांकन नाम वापसी की सारीऔपचारिकताओं के बाद अब चुनावी शोर सराबा जोरों पर है ।
कौन जीतेगा ?कौन हारेगा? ये तो अभी भविष्य के गर्भ में है ।फिर भी वोटों का गुणा भाग करने वाले गणितज्ञ अपना हिसाब किताब लगा रहे हैं।गलियों मुहल्लों चौराहों व चौपालों पर चुनावी गपशप जारी है ।अपनी-अपनी पार्टी के वफादार चौकीदार अथवा कार्यकर्ता सतर्क व जुनून से ओतप्रोत हैं ।कभी कभी बातों बातों में आपसी द्वन्द्व भी हो जाते हैं।"स्वयं सम्मान के लिए अपेक्षा करते हैं तो औरों को भी सम्मान देना आवश्यक है "।2009 केआम चुनाव के जो नेता जीते, अगले 2014लोकसभा चुनाव में पाला बदलते नजर आए।पार्टी बदलना आज एक फैशन सा हो गया ।भाषण देना आए या न आए पर प्रतिद्वंद्वी पर आक्षेप लगाना उस पर कीचड़ उछालना जो अधिक करे उसको भाषण का सिद्ध हस्त माना जाता है ।
              11 अप्रेल चुनाव के लिए मतदान की तिथि है।मुझे ये लोकसभा चुनाव विगत वर्षों से भिन्न नजर आ रहा है।अपने दोस्तों, नौजवानों ,महिलाओं, बुजुर्गों से बातचीत कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि इसबार लोगों में उत्साह नहीं है ।
                 "एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं सब"कई लोगों ने ऐसा कहा।
कई नेतागणों की आपसी निकट या करीबी रिश्तेदारी भी है।पार्टी भले ही भिन्न-भिन्न हों।काम तो रिश्ते दारों के होंगे ही भले ही किसी कार्यकर्ता को असहज महसूस कराया जाए।
            मतदाता इस चुनाव में किसी भी नेता के बहकावे में नहीं आएगा।"शिल्पकार वर्ग ने कांग्रेस भाजपा को आइना दिखाने का फैसला लिया है "।आरक्षित क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ भी यह वर्ग खड़ा दिखता है क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत के अतिरिक्त कुछ भी इस वर्ग के लिए नहीं किया जिसके लिए वे नैतिक जिम्मेदार थे।NOTAभी इस चुनाव में एक संभ्रांत वर्ग की पहचान होगी। आइए संकल्प लें कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निर्भय हो कर किसी के बहकावे में न आकर अपने मत का प्रयोग करेंगे ।योग्य उम्मीदवार के अभाव में  "नोटा" का बटन दबाकर परिवर्तन के लिए सहभागी बनेंगे ।

गुरुवार, 28 मार्च 2019

वंचित स्वर


इतनी भी बेरुखी अच्छी नहीं है  हमसे ,
जीते जागते तुुम जैसे इंसान हैं हम भी।
वतन हमारा हम ही मूलनिवासी हैं यहां,
मनुवादी व्यवस्था से परेशान हैं अब भी ।
बताऐं हाल क्या परेशाानियों का अपनी,
समाज में गैर बराबरी सेअपमानित हैं।
जानते हैं हमारी अज्ञानता पर ही आज, 
पाखंड के सभी महारथी सम्मानित हैं।
सिंन्धु घाटी की सभ्यता के  वोअवशेष, 
जो वहाँ पर खुदाई में हमको मिले थे।
गवाह हैं आज भी वो इतिहास के पन्ने,
आर्यआक्रान्ताओं से कैसे हम छले थे।
न जान पाए श्रमण संस्कृति के वाहक।
कितने क्रूर छद्मी हैं मनुवाद के  पोषक।
हमको गुलामी की बेड़ियों में जकड़ कर,
स्वयंभू बन गये हमारे राह के अवरोधक।
आज आवाज दे कह रहा है वक्त हमसे ,
कि हे मूल निवासिओ तुम एक हो जाओ।
बुद्ध धम्म पथ के पथिक बन आगे बढो ,
ये मनुवादी व्यवस्था से तुम मुक्ति पाओ।


        

शनिवार, 2 मार्च 2019

स्मृतियाँ(48)


आते-जाते हैं लोग दुनियां में,
कहां काल चक्र रुकता है।
कभी नहीं निष्काम स्नेह,
स्मृति पटल से मिटता है।

समय केआदर्श वहीं हैं,
जो समय के गीत बने हैं।
अपने जीवन के प्रवाह में,
परिवर्तन के साथ खड़े हैं।

जाने कितने खेल चुके हम,
खेलें जीवन के इन पड़ाव में।
राग द्वेष से पीड़ित जन हम,
जीते हैं क्यों आज तनाव में।

क्यों नहीं खोजा करते हैं हम,
अपने भीतर केअवगुण को।
क्यों नहीं बांटा करते हैं हम,
अपने भीतर के सद्गुण को।

आओ मिल कर हँस लें थोड़ा,
सहज बनायें  जीवन को।
शिक्षा के अवलम्बन से कुछ,
हम और बढायें उद्दीपन को।

आवागमन के शाश्वत सत्य से,
भला कहां कोई रुकता है ।
जागृत सदा ही जीवन जीता,
गीत स्मृतियों का लिखता है।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

#बीज(47)

बीज गिरता है धरती पर,माॅटी में दब जाता है।
पाकर थोड़ी नमी,चीर धरती से ऊपर आता है।
ताकत है उसमें लड़ने,कुछ साहस भिड़ने की।
चिर सत्यकथा जीवन की,उठने और गिरने की।
उठता वही जो गिरता है,सम्भलता बढ़ता है।
गिरकर उठने का साहस,तो वह नहीं डरता है।
मूल निवासी भारत के,बीजों की तरह उगते हैं।
आँसू की इस नमता से ,बट वृक्ष से बन जाते हैं।
बीज कभी क्षय नहीं होते,ए फूले और फलते हैं।
बीजों से उपवन में ना ना,सुन्दर पुष्प खिलते हैं।
उनसे ही धरती सजती है,हर दिशा महकती है।
सुरमई रंगों की रचना में,प्रेम प्रवाहित करती है।
आओ मूल निवासी,बीजों से सुन्दर चमन बनाऐं।
मूलनिवासी भारतवासी,हम स्वाभिमान जगाऐं।
प्रबुद्ध भारत की रचना में,सर्वस्वअर्पित करते हैं।
हम मूलनिवासी हाथमिलाकरआगे-आगे बढ़ते हैं।

राखी का त्योहार

राखी का त्योहार आ गया,हो बहना काअभिनंदन। प्रेम प्रतीक भाई बहन का,हमने माना है रक्षा बंधन। सदियों से सुनती आई है बेचारी केवल अबला  है। शोषित ...