यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 25 जून 2021

छत्रपति शाहू जी महाराज



सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तम्भ,
महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज।
मनुवादी व्यवस्था से पीड़ित समाज के,
बहुजन नायक का जन्म दिन है आज।

जाति विहीन  समाज के पक्षधर थे जो,
आओ  चिंतन मनन स्मरण करें उनका।
अस्पृश्यता भगाओ,शिक्षा दीप जलाओ,  
ये आदर्श संकल्पों का वरण करें उनका।

ब्राह्मणवाद को देकर चुनौती बढ़े  आगे ,
बिखरे समाज को ये नई रोशनी दिखाई।
इतिहास के पन्नों में बन्द हैं जो आज भी, 
जिन्होंने स्वतंत्रता की परिभाषा बतायी।

शत् शत् नमन कोटि-कोटि हम वंदन करें।
छत्रपति शाहू जी महाराज का स्मरण करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

राखी का त्योहार

राखी का त्योहार आ गया,हो बहना काअभिनंदन। प्रेम प्रतीक भाई बहन का,हमने माना है रक्षा बंधन। सदियों से सुनती आई है बेचारी केवल अबला  है। शोषित ...