यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

सुहाना मौसम

वाह !कितना सुहाना हो गया मौसम,
जब से यहाॅ बारिस हो रही झमाझम। 
गर्मी का हाल  पानी उबलने लगा था।
दावानल खुद-ब-खुद सुलगने लगा था।
पसीने से तरबतर,मानो नहा लिए हम।
वाह ! कितना सुहाना हो गया मौसम,

जब से यहाँ बारिस हुई है झमाझम।
मूसलाधार हो रही न हो रही है कम।
कूलर एसी काअसर न दिख रहा था।
पंखा भी छत से आग उगल रहा था।
भीषण गर्मी में बस घुट रहा था दम।
वाह! कितना सुहाना हो गया मौसम।

बूंदों ने धरती की तपन कम करदी।
प्राणों में जीवन की कल्पना भर दी।
लद जायेंगे बेल फलियों से हरदम। 
वाह कितना सुहाना हो गया मौसम। 
जब से यहाॅ बारिस हो रही झमाझम।
वाह! कितना सुहाना हो गया मौसम।


कोई टिप्पणी नहीं:

क्रिसमस दिवस

बच्चो आज सुनो कहानी तुम संत निकोलस की। सदा चला जो राहों पर अपने पैगंबर जीजस की। राजा के घर जन्मा उसे सदा गरीबों से प्यार रहा। निर्धन की सेवा...