यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 21 मार्च 2022

आशा

फूलों सा कोमल हृदय,
मुख पर नित मुस्कान उदय।
दुर्भाव नहीं तिल भर मन में,
बीते यह जीवन निर्भय।
सौ बार जमीं पर गिरें भले,
सम्भलें आगे बढ़ते जाऐं।
संघर्ष कभी कमजोर न हो,
हम शिखर चढ़ते जाऐं।
हृदय में सहिष्णुता हो,
 इंसान का हम सम्मान करें।
कर्तव्यपरायण हो जाऐं,
ये राष्ट्र पर अभिमान करें।
वंचित न हो कोई यहां,
सबको यहांअधिकार मिले।
शोषित हैंअभी जो यहाँ,
उनको राष्ट्र का प्यार मिले।
 

क्रिसमस दिवस

बच्चो आज सुनो कहानी तुम संत निकोलस की। सदा चला जो राहों पर अपने पैगंबर जीजस की। राजा के घर जन्मा उसे सदा गरीबों से प्यार रहा। निर्धन की सेवा...